मुरैना नगर: कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में 2 CMO रहे अनुपस्थित, ज़िला कलेक्टर ने वेतन काटने के दिए निर्देश
मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट में आज टीएल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर अंकित अस्थाना ने अधिकारीयों से कहा की प्रत्येक टीएल में उपस्थित रहें। नगरीय निकाय समीक्षा के दौरान टीएल बैठक में सबलगढ़ सीएमओ और कैलारस सीएमओ बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये,जिस पर से कलेक्टर अंकित अस्थाना ने निर्देश दिए है की उनका 3-3 दिन का वेतन काटा जाये।