मुरैना नगर: रेतपुरा में चुनावी रंजिश के चलते बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चुनावी रंजिश को लेकर आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए पहले एक युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने युवक को बचाने आये उसके चाचा को गोली मार दी। घटना: अम्बाह थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 6 रेतपुरा की है।घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।जहाँ उसका इलाज जारी,पुलिस मामले की जांच कर रही है।