मुरैना नगर: मुरैना की बेटी ने पंजाब में सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती में कांस्य पदक जीता, चंबल का नाम रोशन किया
मुरैना जिले की बेटियां खेलों में अपना लोहा मनवा रही है।जिले के छोटे से गांव दतहरा में पैदा हुई शिवानी शर्मा ने पंजाब में आयोजित हुए सीनियर नेशनल फेडरेशन कप में कांस्य पदक अपने नाम किया है।कांस्य पदक जीतकर उसने चंबल का नाम रोशन किया,उनके पिता नाथू पहलवान भी कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं।पिछले साल शिवानी ने मप्र केसरी का खिताब अपने नाम किया था।