मुरैना नगर: कलेक्ट्रेट के सामने हाईवे पर डंपर की टक्कर से अनियंत्रित हुई कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 लोग हुए घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर कलेक्ट्रेट के सामने डंपर चालक ने कर में टक्कर मार दी, जिसके बाद कर चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी ,जिसमें 6 लोग घायल हो गए, जिनको पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों को उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है ।वहीं डंपर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।