मुरैना नगर: आंवला एकादशी पर महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की, वृद्धाश्रम में आंवला पेड़ की पूजा हुई
अमला एकादशी पर शहर के माधोपुरा इलाके में स्थित वृद्धा आश्रम में आज सुबह से दोपहर तक महिलाओं की अपार भीड़ देखने को मिली।वहीं गणेशपुरा के लक्ष्मण तलैया मंदिर में आंवले के पेड़ों पर महिलाएं सुबह से ही परिक्रमा करते हुए देखी गई।महिलाएं शहर में जगह जगह आंवले के वृक्षों पर पूजा अर्चना करते,परिक्रमा लगाते और भोग प्रसादी लगाते हुए समूह में भजन करते देखी गई।