मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय में सो रही महिला की उंगली से अंगूठी निकाल रहे चोर का वीडियो आया सामने, लोगों ने पीटा
स्टेशन थाना क्षेत्र के मुरैना रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात चोर के द्वारा महिला के हाथ से अंगूठी उतारी जा रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।बता दें कि वायरल वीडियो में एक अज्ञात चोर के द्वारा सोई हुई महिला के हाथ से अंगूठी उतारी जा रही थी, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया है। उसके बाद उसकी बेल्ट से मारपीट भी की जा रही है।