सामरी कुसमी: हुनर और मेहनत के हाथों से गढ़ा जा रहा तिरंगा ध्वज
कुसमी सामरी शनिवार स्वतंत्रता दिवस का उत्साह इन दिनों हर ओर नजर आ रहा है। इसी उत्साह को आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथों से तिरंगा झंडे तैयार कर रही हैं। राष्ट्रप्रेम की भावना से बनाए जा रहे इन तिरंगों के माध्यम से महिलाएं न केवल देशभक्ति का संदेश दे रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में भी कदम