कोरांव: कोरांव में मूर्ति विसर्जन पर विवाद, पुलिस द्वारा गलती स्वीकार करने के बाद समिति पदाधिकारी ने प्रतिमाओं का किया विसर्जन
कोरांव तहसील क्षेत्र में मंगलवार देर रात तक माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। सुरक्षा के लिए एसडीएम ठाकुर प्रसाद, एसीपी बृजेश पाठक और थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घाटों पर मौजूद थे। विसर्जन के दौरान कोरांव बाजार के अनोखा गांव दुर्गा पंडाल में प्रशासन ने प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके विरोध में समिति पदाधिकारी विसर्जन करने से मना कर दिया।