फरीदपुर: टिसुआ में फैक्ट्री के सामने सड़क तक फैला लकड़ियों का ढेर, जगह कम होने से बढ़ा हादसों का खतरा
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टिसुआ फ्लाईओवर के पास सड़क से गुजरना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में शारदा प्लाईवुड फैक्ट्री के सामने हाईवे किनारे लकड़ियों का ढेर लगा रहता है। ट्रकों से लकड़ियां उतारने और लोड करने के दौरान रास्ता और संकरा हो जाता है। इससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है और हादसों का खतरा बना रहता है। स्थ