फरीदपुर: युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।