महरौनी: सीमावर्ती मप्र में जहरीली शराब से हुई कई लोगों की मौत, महरौनी क्षेत्र में आबकारी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
सीमावर्ती मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत होने के बाद जनपद ललितपुर में आबकारी विभाग की टीम लगातार अलर्ट मोड पर है। जहां महरौनी क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम द्वारा लाइसेंसी शराब की दुकानों के साथ-साथ अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।