एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
-
शासकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टीकमगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (इकाई-2) द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. मंजू कुशवाहा के निर्देशन एवं इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धनीराम अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अहिरवार भी उपस्थित रहे। अभियान में वरिष्ठ स्वयंसेवक आदर्श जैन, राजाराम कुशवाहा, भरत राय एवं धर्मेंद्र प्रजापति सहित नवीन स्वयंसेवकों रामजी कुशवाह, अनिल, आकाश, अरुण, जयहिंद, निषेंद्र, सुजान, छोटू, पवन एवं हीरालाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अभियान के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026