कामडारा: नो बैग डे पर सेमरटोली विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता,विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Kamdara, Gumla | Nov 7, 2026 राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरटोली कामडारा में शनिवार की दोपहर 12 बजे नो बैग डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।