रायसेन: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रायसेन में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,90,681 हुई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में कुल 9,90,681 मतदाता हैं, जिनमें 5,17,588 पुरुष, 4,73,075 महिला और 18 अन्य शामिल हैं। विशेष पुनरीक्षण में 19,066 नए मतदाता जुड़े। जिले में कुल 1,384 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।