ग्यारसपुर: बच्चों के बीच जमीन पर बैठे विधायक और संभागायुक्त, जाना आंगनबाड़ी का हाल
ग्यारसपुर की ग्राम पंचायत अटारी खेजड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम में विदिशा विधायक मुकेश टंडन और भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। दोनों ने बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनसे संवाद किया और आंगनबाड़ी में मिलने वाले पोषण आहार, खेल सामग्री व प्रारंभिक शिक्षा की जानकारी ली।