कासगंज: मारपीट और एससी एसटी एक्ट के मामले में दोषी तीन व्यक्तियों को जिला न्यायालय में सुनाई गई सजा
जिला न्यायालय में मंगलवार को तीन व्यक्तियों को सजा सुनाई गई है। दोषी व्यक्तियों का नाम मनीष, शैलेंद्र, अवकाश पुत्रगण राम नरेश पाल है। तीनों लोग सिढपुरा थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर के रहने वाले है। कोर्ट ने सिढपुरा थाने में दर्ज मारपीट और एएसी एसटी एक्ट के मामले में तीनों व्यक्तियों को दोषी माना है। दोषी मानते हुए उन्हें 6 - 6 माह के कारावास की सजा सुनाई गई।