कासगंज: एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चलाया सिक्योर जर्नी अभियान, 21 पुलिसकर्मियों और 6 भारी वाहनों के काटे चालान
मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस के द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया। जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में 15 दिवसीय सिक्योर जर्नी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के द्वारा नई पुलिस लाइन रोड, पुलिस ऑफिस रोड और सोरों गेट पुलिस चौकी के पास अभियान चला कर चेकिंग की गई।