कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सदर कोतवाली पुलिस ने दो वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए पहले वारंटी आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार पुत्र खेमकरन निवासी कमला मार्केट के पीछे सहावर गेट है। कोर्ट ने आरोपी से जुर्माना वसूलने के लिए वारंट जारी किया था। वहीं दूसरे वारंटी आरोपी का नाम सुबोध कुमार पुत्र भगवान स्वरूप निवासी गांव भैसौरा है।