कासगंज: जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले
जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह ने तहसील कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। तो कुछ कर्मचारी लेट समय पर तहसील पहुंचे। तहसील कर्मियों की इस लावारवाही पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। और सभी कर्मियों से इस गैर जिम्मेदारी और स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली।