कासगंज: सिटी मौहल्ले के समीप पुलिस ने 1 व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने सिटी मोहल्ले के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए व्यक्ति का नाम अहमद पुत्र बन्ने खां है। व्यक्ति सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर का रहने वाला है। गिरफ्त में आए व्यक्ति पर सट्टे की खाईबाड़ी करने का आरोप है। उसके कब्जे से ₹210 की नगदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई है।