अमरोहा: 28 अपराधियों के खिलाफ अमरोहा में की गई मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई, शांति व्यवस्था में डाल सकते थे बाधा
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 अमरोहा में लोकसभा चुनाव के दौरान अपराध की रोकथाम को लेकर सतर्कता बरत रही जिला पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट में 28 अपराधियों का चालान किया है। इसमें अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने 6, मंडी धनौरा कोतवाली पुलिस ने 6 और सबसे ज्यादा रहरा थाना पुलिस ने 16 अपराधियों का मिनी गुंडा एक्ट में चालान किया है।