अमरोहा: डिडौली कोतवाली इलाके के गांव सैंतली में गेहूं के खेत में लगी आग, सात बीघा गेहूं की फसल जली
Amroha, Amroha | Apr 18, 2024 आपको बता दें कि अमरोहा की डिडौली कोतवाली इलाके के गांव सैंतली में गुरुवार को किसान मौलाना अहसान और अफसान के गेहूं के खेत में बिजली की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इस आग से दोनों किसानों की लगभग सात बीघा गेहूं को फसल जल गई। इस आग से दोनों किसानों को लगभग दो लाख रूपए का नुकसान हुआ है। उधर गांव वालों ने ही जैसे तैसे आग पर काबू पाया है।