अमरोहा: लोकसभा चुनाव के परीक्षण से गायब हुए 31 कर्मचारी सीडीओ अश्वनी कुमार ने किया तलब दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 18, 2024 अमरोहा लोकसभा मे दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान को लेकर लगातार अमरोहा में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज गुरुवार को 31 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे जिस पर सीडीओ अश्वनी कुमार नाराज हो गए और उन्होंने फोन पर लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई। सीडीओ अश्वनी कुमार ने गायब रहे कर्मचारियों को तलब किया है ।