अमरोहा: राहुल गांधी और अखिलेश यादव कल आएंगे अमरोहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल अमरोहा आएंगे। यहां वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अमरोहा पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा विधायक महबूब अली के आवास पर कल की रैली को लेकर बैठक की।