अमरोहा: कांग्रेस कमेटी के लोकसभा प्रभारी बने डॉक्टर सिराजुद्दीन हाशमी, प्रदेश अध्यक्ष ने दी नई जिम्मेदारी
Amroha, Amroha | Apr 19, 2024 अमरोहा शहर के मौहल्ला काजीजादा के रहने वाले हकीम डॉक्टर सिराजुद्दीन हाशमी को कांग्रेस पार्टी ने अमरोहा लोकसभा का प्रभारी बनाया है। उनके साथ ही डॉक्टर अहमद मुर्तजा को सह प्रभारी बनाया गया है। हकीम डॉक्टर सिराजुद्दीन हाशमी ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा दी गई है।