मुरैना -🇮🇳 गांव से शहर तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा 🇮🇳
मुरैना शहर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए ग्रामीणों ने बाइक रैली निकालकर देशभक्ति के नारों और गीतों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
आज ग्राम पंचायत महटोली से बानमोर में 🇮🇳 तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुरैना विधायक श्री दिनेश गुर्जर जी सहित हमारे सभी वरिष्ठ नेता, युवा साथी, मेरे बड़े भाई एवं छोटे भाई शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन में शामिल हुए सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।
🇮🇳 आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳
आपका अपना
साहब सिंह कुशवाह
पूर्व जिला अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ कांग्रेस