ऑनलाइन अटेंडेंस के खिलाफ कृषि विस्तार अधिकारियों की कलम बंद हड़ताल
मुरैना। ऑनलाइन अटेंडेंस और टाइम बाउंडेशन के विरोध में जिलेभर के कृषि विस्तार अधिकारी 17 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनका काम किसानों के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना है, इसलिए तय समय में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया है।
इस दौरान महिला कृषि विस्तार अधिकारी सहायक संचालक कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचीं और उन्हें राखी बांधी। महिला अधिकारियों ने सहायक संचालक से अपनी मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने का अनुरोध किया।
अधिकारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें ऑनलाइन अटेंडेंस से बाहर रखा जाए और उनके कार्य की प्रकृति को देखते हुए टाइम बाउंडेशन में राहत दी जाए। फिलहाल अधिकारी सहायक संचालक कृषि विभाग कार्यालय में हड़ताल पर बैठे हैं।
#मुरैना #morena #हड़ताल