Public App Logo
सुमावली लोहबसई में जमीन विवाद को लेकर निकाली बंदूक, फायरिंग का आरोप सुमावली थाना क्षेत्र के लोहबसई गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि सरनाम सिंह गुर्जर का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस के गांव से रवाना होते ही दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति बंदूक लेकर सरनाम सिंह के घर के सामने पहुंचा और फायर कर दिया। सरनाम सिंह के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग डर गए और दौड़कर अंदर छिप गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - Morena Nagar News