जांजगीर: जांजगीर में आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी की रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा
आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जांजगीर-चांपा में रैली निकाली। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुई रैली कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।