जांजगीर: गंगरेल बांध से लगातार पानी छोड़े जाने और बारिश के मद्देनज़र कलेक्टर ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
बारिश तथा गंगरेल बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के मद्देनजर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी अधिकारियों को सतर्क रहने तथा स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व, जल संसाधन, नगर सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थ