जांजगीर: जांजगीर चांपा में दीपावली के मद्देनजर लोक सेवा केंद्र के माध्यम से अस्थाई पटाखा अनुज्ञप्ति के लिए लिए जाएंगे आवेदन
जांजगीर-चांपा,दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अस्थाई फटाका अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों से 9 अक्टूबर तक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों को विस्फोटक नियम, 2008 के तहत निर्धारित प्ररूप-एलई-5 में आवेदन करना होगा।