जांजगीर: स्वच्छता ही संकल्प हमारा: भाजपा नगर मंडल जांजगीर ने चलाया स्वच्छता अभियान
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जांजगीर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही संकल्प हमारा” संदेश के साथ भाजपा कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की। परिसर में मौजूद कचरे और अव्यवस्था को हटाकर कार्यालय को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।