चांपा: दुरपा गांव में तालाब में पेड़ कटाई और मिट्टी बिक्री का मामला
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक के दुरपा गांव में तालाब में पेड़ कटाई और मिट्टी बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने सरपंच प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां पीड़ित खगेश्वर प्रसाद श्रीवास ने कहा कि 17 साल पहले तालाब किनारे में नीम का पेड़ लगाया था, जिसकी देखभाल वह लगातार कर रहा था। लेकिन बिना किसी सूचना के JCB लगाकर उसके पेड़ को उखाड़ दिया गया।