*सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सेवा सेतु अभियान में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*
*पेंशन, गरीबी रेखा सूची सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश*
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत अमरपुर, मेंहदवानी एवं शहपुरा में आयोजित सेवा सेतु अभियान में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडौरी एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक श्री धुर्वे ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने सहित विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक श्री धुर्वे ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों की जांच कर पेंशन संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने तथा पात्र परिवारों के नाम गरीबी रेखा सूची में जोड़ने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सेवा सेतु जैसे अभियानों के माध्यम से आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
#sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansampark #SevaSankalpAbhiyan #SevaSetuAbhiyan #SarkarAapkeDwar #OmprakashDhurve #Dindori #Janseva #Pension #RuralDevelopment #GovernmentSchemes