*सरकार आपके द्वार अभियान से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निराकरण: विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे*
*सेवा सेतु अभियान के तहत अमरपुर में शिविर आयोजित*
*वनग्रामों के 6 हितग्राहियों के फौती नामांतरण प्रकरणों का हुआ निराकरण*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ’’सेवा सेतु अभियानकृसरकार आपके द्वार’’ के तहत शनिवार को शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति में अमरपुर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की गई तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि ’’सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को ग्रामीणों तक सहजता से पहुंचाना है। दूरस्थ एवं वनग्रामों के लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिविरों के माध्यम से मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।’’
शिविर के दौरान 3 वनग्रामों के 6 हितग्राहियों के फौती नामांतरण संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रकरणों के निराकरण के उपरांत संबंधित हितग्राहियों को ’’भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से’’ किया गया। शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त राजस्व संबंधी प्रकरणों एवं अन्य समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही की गई तथा शासन की सेवाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाते हुए मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया।
इस दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#sevasankalpabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori #SevaSetuAbhiyan #SarkarAapkeDwar #SevaSankalpAbhiyan #Amarpur #Dindori #JanSeva #RevenueServices #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #PublicService