धरहरा: मजदूर बुलाने निकले युवक को 6 बदमाशों ने घेरा, 21 हजार नकद और बाइक लूटी, मारपीट कर बनाया बंधक
लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने मजदूरों को बुलाने निकले एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की। धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गुलशन कुमार, पिता स्व. जागेश्वर तांती से बदमाशों ने करीब 21 हजार रुपये नकद, मोबाइल और मोटरसाइकिल लूट ली। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से युवक को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।