पिपरा: हरिहरगंज न्यूसब्जी बाजार के देवी मंदिर परिसर में आदर्श कला समिति ने मां लक्ष्मी की भव्य पूजा का आयोजन किया
Pipra, Palamu | Nov 8, 2026 हरिहरगंज न्यू सब्जी बाजार स्थित देवी मंदिर परिसर में दीपावली के अवसर पर आदर्श कला समिति की ओर से लक्ष्मी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। रविवार की शाम 6 बजे मां लक्ष्मी, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं के पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।