*तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, बड़ा हादसा टला*
*कोतमा से मनेन्द्रगढ़ जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार 8 वर्षीय बालक सहित 3 लोग सुरक्षित*
अनूपपुर/ जिले के डोला नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार कि शाम तक़रीबन 6:30 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार कोतमा से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही आर्टिका कार क्रमांक CG16CU8927 अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे नाले को पार करते हुए वार्ड क्रमांक 3 निवासी कुंदन गुप्ता के घर में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज रफ्तार में था, जिसके चलते हादसा बेहद भयावह हो सकता था। कार के घर में घुसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि घर खाली होने के कारण किसी भी जनमानस को कोई भी घटना घटित नहीं हुई है
बताया गया कि वाहन में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें एक 8 वर्षीय बालक भी शामिल था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वाहन सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। साथ ही घर के अंदर मौजूद लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।