Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

सामूहिक प्रयास से ही प्राकृति जलस्त्रोतों का संरक्षण संभव .... बावड़ी पूजन के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ समापन ..... जल संरक्षण किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। जल संकट की स्थिति निर्मित न हो इसके लिए हमें प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ सफाई के साथ ही इनके संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करना होगा। इसी उद्देश्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाया गया। आने वाले समय में भी हम सभी मिलकर अपने आस पास के जलस्त्रोतों को व्यवस्थित व साफ सुथरा रखने की दिशा में पहल करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त विचार विधायक मनीषा सिंह ने मंगलवार को जन अभियान परिषद सोहागपुर ब्लॉक के तत्वावधान में नगर के आईटीआई के सामने कृष्णा कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर में आयोजित बावड़ी उत्सव में वक्त किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, सोहागपुर विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह सहित नवांकुर संस्था के पदाधिकारी व सदस्य के साथ ही बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्लयू के विद्यार्थी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक मनीषा सिंह ने भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित प्राचीन बावड़ी की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया गया। #shahdol #शहडोल

24 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल द्वारा  
 नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुढार, खन्नौधी सहित अन्य स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

नुक्कड़ नाटक में "हम सबका है यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना" नशा नाश की जड़ है भाई इससे दूर रहो मेरे भाई" - तन मन-धन करते बरबाद बीड़ी सिगरेट और शराब"नशा छोड़ो तो जीवन आबाद है जैसे स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

#शहडोल #shahdol

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल द्वारा नशा के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुढार, खन्नौधी सहित अन्य स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में "हम सबका है यही सपना नशा मुक्त हो देश अपना" नशा नाश की जड़ है भाई इससे दूर रहो मेरे भाई" - तन मन-धन करते बरबाद बीड़ी सिगरेट और शराब"नशा छोड़ो तो जीवन आबाद है जैसे स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। #शहडोल #shahdol

Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

*तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, बड़ा हादसा टला*

*कोतमा से मनेन्द्रगढ़ जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार 8 वर्षीय बालक सहित 3 लोग सुरक्षित*

अनूपपुर/ जिले के डोला नगर परिषद क्षेत्र में  सोमवार कि शाम तक़रीबन 6:30 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार कोतमा से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही आर्टिका कार क्रमांक CG16CU8927 अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे नाले को पार करते हुए वार्ड क्रमांक 3 निवासी कुंदन गुप्ता के घर में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज रफ्तार में था, जिसके चलते हादसा बेहद भयावह हो सकता था। कार के घर में घुसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि घर खाली होने के कारण किसी भी जनमानस को कोई भी घटना घटित नहीं हुई है

बताया गया कि वाहन में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें एक 8 वर्षीय बालक भी शामिल था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वाहन सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। साथ ही घर के अंदर मौजूद लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

*तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, बड़ा हादसा टला* *कोतमा से मनेन्द्रगढ़ जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में सवार 8 वर्षीय बालक सहित 3 लोग सुरक्षित* अनूपपुर/ जिले के डोला नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार कि शाम तक़रीबन 6:30 बजे को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार कोतमा से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही आर्टिका कार क्रमांक CG16CU8927 अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे नाले को पार करते हुए वार्ड क्रमांक 3 निवासी कुंदन गुप्ता के घर में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन काफी तेज रफ्तार में था, जिसके चलते हादसा बेहद भयावह हो सकता था। कार के घर में घुसते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि घर खाली होने के कारण किसी भी जनमानस को कोई भी घटना घटित नहीं हुई है बताया गया कि वाहन में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें एक 8 वर्षीय बालक भी शामिल था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वाहन सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। साथ ही घर के अंदर मौजूद लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Sohagpur, Shahdol | Jun 30, 2026

केवई नदी में युवक डूबा, देर शाम तक जारी रही तलाश
अनूपपुर। भालूमाड़ा क्षेत्र के गेट दफाई निवासी सोनसाय गुप्ता रविवार दोपहर करीब 12 बजे केवई नदी के पंप घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस, नगर पालिका पसान प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की गोताखोर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
रेस्क्यू अभियान देर शाम तक लगातार जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

केवई नदी में युवक डूबा, देर शाम तक जारी रही तलाश अनूपपुर। भालूमाड़ा क्षेत्र के गेट दफाई निवासी सोनसाय गुप्ता रविवार दोपहर करीब 12 बजे केवई नदी के पंप घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस, नगर पालिका पसान प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की गोताखोर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू अभियान देर शाम तक लगातार जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

Sohagpur, Shahdol | Jun 29, 2026

अनूपपुर में चार हाथियों की सक्रियता, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
अनूपपुर। जिले के वन क्षेत्रों में इन दिनों चार हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। ये हाथी दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जिसके चलते वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का दल सोनमौहरी, सेंदुरी और पिंचिंगटोला क्षेत्र से गुजरते हुए खिरना नदी पार कर सेंदुरी मुक्तिधाम के आसपास पहुंच गया है। वहीं, एक बड़ा नर हाथी अपने समूह से अलग होकर पगना, दुधमनिया, गोबरी और शक्तिकुंडी के जंगलों में घूम रहा है। वन विभाग के अनुसार देर रात तक उसके पगना के जल्दाटोला और बेलिया रोड क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है।
हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की गश्ती टीम, सुरक्षा कर्मी और स्थानीय ग्रामीण लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें, रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल या आसपास के क्षेत्रों में न जाएं और हाथियों की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

अनूपपुर में चार हाथियों की सक्रियता, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क अनूपपुर। जिले के वन क्षेत्रों में इन दिनों चार हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। ये हाथी दो अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जिसके चलते वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों का दल सोनमौहरी, सेंदुरी और पिंचिंगटोला क्षेत्र से गुजरते हुए खिरना नदी पार कर सेंदुरी मुक्तिधाम के आसपास पहुंच गया है। वहीं, एक बड़ा नर हाथी अपने समूह से अलग होकर पगना, दुधमनिया, गोबरी और शक्तिकुंडी के जंगलों में घूम रहा है। वन विभाग के अनुसार देर रात तक उसके पगना के जल्दाटोला और बेलिया रोड क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की गश्ती टीम, सुरक्षा कर्मी और स्थानीय ग्रामीण लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें, रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल या आसपास के क्षेत्रों में न जाएं और हाथियों की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

Sohagpur, Shahdol | Jun 29, 2026