केवई नदी में युवक डूबा, देर शाम तक जारी रही तलाश
अनूपपुर। भालूमाड़ा क्षेत्र के गेट दफाई निवासी सोनसाय गुप्ता रविवार दोपहर करीब 12 बजे केवई नदी के पंप घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस, नगर पालिका पसान प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की गोताखोर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।
रेस्क्यू अभियान देर शाम तक लगातार जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है।