Public App Logo
Profile Picture

शहडोल समाचार

@shahdol_samachar
1780Followers
0Following
शहडोल में नशे के खिलाफ पुलिस का तगड़ा एक्शन

जयसिंहनगर पुलिस ने ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब ₹1.13 करोड़ है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaisinghnagarpolice nis:value=JaiSinghNagarPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdolpolice nis:value=shahdolPolice nis:enabled=true nis:link/>
Video 1
शहडोल  करंट लगने से नर हाथी की मौत, बाणसागर के चंदोली गांव में खेत में मिला शव; बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल !
<nis:link nis:type=tag nis:id=शहडोल nis:value=शहडोल nis:enabled=true nis:link/> :- जिले के बाणसागर क्षेत्र के चंदोली गांव में मंगलवार को एक नर हाथी की मौत से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाथी खेत में स्थित बोरवेल के पास पहुंचा था, जहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही के दौरान ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आने से मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचता है। वहीं, हाथियों की आवाजाही के दौरान बिजली बंद कर दिए जाने से आसपास के इलाकों में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है।

इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खेत में बोरवेल के पास हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वहां करंट कैसे पहुंचा, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वन विभाग और पुलिस की टीम घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

हाथी जैसे वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा भी जरूरी है। ऐसे मामलों में बिजली के खुले तारों, असुरक्षित कनेक्शन और खेतों में करंट फैलने की आशंका की जांच करना महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=shahdolnews#madhyapradesh nis:value=shahdolnews#MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elephantdeaths nis:value=elephantdeaths nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wildlifeprotection nis:value=wildlifeprotection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=forestdepartment nis:value=ForestDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bansagar nis:value=bansagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahdolbulletin nis:value=shahdolbulletin nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
सिंहपुर के मां काली मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी, भक्तों के स्वागत को सज गया मां का दरबार 
मां काली मंदिर लोक न्यास सिंहपुर ने किए पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं 

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान, मां काली मंदिर सिंहपुर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पूरी 

नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा सिंहपुर, मां काली के दरबार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे श्रद्धालु 

एंकर - 

शहडोल के सिंहपुर से, जहां शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर मां काली मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं! मां के भक्तों के स्वागत के लिए मंदिर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां काली के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मां काली मंदिर लोक न्यास सिंहपुर द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा। भक्त मां काली के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

न्यास की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मंदिर की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें। 
जय माता दी के जयकारों से गूंजेगा मां का दरबार, नवरात्रि के पावन पर्व पर सिंहपुर में छाएगा भक्तिमय माहौल !
शहडोल समाचार की ओर से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं,
माता रानी आप सभी पर कृपा बनाए रखें।।
।।जय अम्बे जय दुर्गे।।
शहडोल जिले में अब  गुंडागर्दी आम बात हो गई है 
शहडोल के जमुई में FASTag को लेकर वाद विवाद 
विवाद इतना बढ़ा कि थार चालक ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर पिस्टल तानकर उन्हें धमकाने की कोशिश की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=shahdol nis:value=shahdol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cg nis:value=CG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thar nis:value=THAR nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
बुढ़ार  थाना के पुलिस के साथ मनेंद्रगढ़ की महिला के अवैध सम्बन्ध, पति ने होटल में जाकर किया हंगामा।।
रिपोर्ट करने थाने कोतवाली पहुंचे।।
बताओ भला ऐसा कौन करता है बीजेपी के जिला संयोजक को मंच नहीं दिया गया !!
तो नेता जी भड़क गए और अपनी पार्टी के नेताओं को ही गरीयाने लगे !!
बांधवगढ़ नेशनल पार्क घूमने आए ओलंपियन नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने कहा <nis:link nis:type=tag nis:id=शानदार nis:value=शानदार nis:enabled=true nis:link/> जगह। 

Neeraj Chopra <nis:link nis:type=tag nis:id=cwg2026 nis:value=CWG2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bandhavgarhnationalpark nis:value=BandhavgarhNationalPark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neerajchopra nis:value=NeerajChopra nis:enabled=true nis:link/>
Credit - Shailendra Chaturvedi ANI Reporter
विजय मत खबर का असर:-आदिवासी बैगा की जमीन पर बने ‘किया शोरूम’ मामले में सांसद हिमाद्री सिंह ने लिया संज्ञान अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश,एसडीएम कोर्ट के आदेश के बावजूद एक साल से मामला लंबित होने पर उठी आवाज।
Himadri Singh  Collector Office Shahdol  Shahdol Commissioner
मौ*त का तांडव युवक ने मां सहित नाना-नानी को उतारा मौत के घाट 4 की मौत, कई गंभीर , सनकी युवक के मचाया मौत का तांडव

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र से सटे अनूपपुर जिले के ग्राम अमोदा बिजौरा में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… सनी धाम के समीप एक युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी मां सहित नाना-नानी की ह*त्या कर दी। घटना में कुल 4 लोगों की मौ*त की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं… जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रेम सिंह निवासी ग्राम मरदरी थाना नौरोजाबाद, करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के यहां ग्राम अमोदा बिजौरा आया था शुक्रवार को किसी बात को लेकर आरोपी ने सनी धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसके नाना-नानी के घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। बताया जा रहा है कि अपने बेटे की परेशानी देखकर उसकी मां अनुपिया बाई ने उसे रस्सी से खोल दिया रस्सी से मुक्त होते ही आरोपी ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया इसके बाद उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी पर भी लाठी-डंडे से हमला किया हमले में तीनों की मौत होने की सूचना है इसके बाद आरोपी ने अपने मामा चैन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया हमले में मुनका सिंह 5 वर्ष भारती सिंह और चंचल सहित अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है वहीं सनी धाम के पंडा गंगा सिंह का भी उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही अनूपपुर एसपी सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर उमरिया और अनूपपुर दोनों जिलों की पुलिस मौजूद है घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
शहडोल में सांसद और तीन आदिवासी विधायक आदिवासियों के हक की बात करते हैं।लेकिन उनके राज में बैगा आदिवासी की जमीन पर किया शोरूम खड़ा हो गया।SDM कोर्ट ने माना फर्जी दस्तावेज से हुई खरीदी,मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता,1959 के आदिवासी भूमि संरक्षण संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन का उल्लेख एसडीएम कोर्ट के आदेश में किया गया है।
 CM Madhya Pradesh  Collector Office Shahdol  Manisha singh   Shivraj Singh Chouhan  Himadri Singh Shahdol Commissioner
📢 महत्वपूर्ण सूचना

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुँचाने एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक वृहद स्तर पर “सेवा सेतु कैंप” आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

📅 *कैंप अवधि: 5 अक्टूबर, 6 अक्टूबर एवं  7 अक्टूबर 2026*
📍 *स्थान: विभिन्न जिलों के निर्धारित ग्राम/नगर एवं संबंधित शिविर स्थल*

आपके जिले/ब्लॉक में आयोजित होने वाले सेवा सेतु कैंप की दिनांक एवं स्थान की विस्तृत जानकारी संलग्न कार्यक्रम-सारणी में उपलब्ध है।

अतः सभी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं हितग्राही कृपया संलग्न कार्यक्रम-सारणी का अवलोकन कर निर्धारित दिनांक एवं स्थान पर सेवा सेतु कैंप का लाभ लें तथा इस जानकारी को अधिक से अधिक नागरिकों तक साझा करें।

आइए, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुँचाकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
आपके घर सदैव बिजली

<nis:link nis:type=tag nis:id=pmsuryaghar nis:value=PMsuryaGhar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=muftbijliyojana nis:value=MuftBijliYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasetucamp nis:value=SevaSetuCamp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solarenergy nis:value=solarenergy nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
बरगवां नाली निर्माण महाघोटाला: नगर परिषद CMO को अल्टीमेटम! भ्रष्ट इंजीनियर पर सस्पेंशन और ठेकेदार का भुगतान तुरंत रोकने की सीधी मांग
विशेष समाचार | बरगवां (अनुपपुर)
नगर परिषद बरगवां के वार्ड क्रमांक 03 में नाली निर्माण के नाम पर हो रही धांधली को लेकर जन-आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है। 'जय अंबे कंस्ट्रक्शन' द्वारा बिना सरिया (राड), गलत सीमेंट-बालू अनुपात और बिना वाटर स्लोप के कराए जा रहे घटिया निर्माण पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है।
अब यह मामला केवल शिकायतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नगर परिषद प्रशासन और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को सीधा अल्टीमेटम जारी कर दिया गया है।
👉प्रशासन और CMO को कड़ा अल्टीमेटम: "भुगतान रोका जाए, निर्माण तुरंत ठप हो"
मामले की गंभीरता और सरकारी राशि के खुलेआम दुरुपयोग को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है:
👉ठेकेदार के सभी भुगतान पर तत्काल रोक: 'जय अंबे कंस्ट्रक्शन' के सभी चालू एवं बकाया भुगतानों (Payments) को तुरंत प्रभाव से फ्रीज किया जाए। जनता के टैक्स के पैसों की बंदरबांट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्माण कार्य पर तुरंत स्टे: मानक विहीन और घटिया सामग्री से हो रहे नाली निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया जाए और घटिया बने हिस्से को तुड़वाकर नए सिरे से बनवाया जाए।
👉कमिश्नर शहडोल संभाग से मांग: भ्रष्ट इंजीनियर तुरंत हो सस्पेंड
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार का यह दुस्साहस नगर परिषद के जिम्मेदार इंजीनियरों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। सुपरविजन में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले संबंधित इंजीनियर को अविलंब निलंबित (Suspend) करने की मांग की गई है।
इसके लिए कमिश्नर शहडोल संभाग और संयुक्त संचालक (JD) कार्यालय शहडोल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है, ताकि दोषी इंजीनियर और ठेकेदार के गठजोड़ पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वित्त विभाग तक पहुंचेगी फाइल
यदि जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर महोदय और संभागीय अमले ने जल्द कड़ा रुख नहीं अपनाया, तो इस महाघोटाले के दस्तावेज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री माननीय जगदीश देवड़ा जी तथा वित्त विभाग तक भेजे जाएंगे। राज्य शासन के बजट में सेंध लगाने वाले अफसरों और ठेकेदारों की कलई अब सीधे भोपाल स्तर पर खोली जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर अनूपपुर को भी शिकायत पत्र सौंपा जा रहा है।
कार्रवाई न होने पर उग्र जन-आंदोलन का ऐलान
बरगवां की जनता ने साफ कर दिया है कि कागजी जांच और आश्वसनों का खेल अब नहीं चलेगा। अगर CMO और संभागीय प्रशासन ने ठेकेदार का भुगतान रोककर भ्रष्ट इंजीनियर को निलंबित नहीं किया, तो बरगवां की सड़कों पर व्यापक और उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से क्रिकेटर विराट कोहली का गहरा पारिवारिक रिश्ता जुड़ा हुआ है। विभाजन के समय विराट कोहली के दादा पाकिस्तान से भारत आए और कटनी में आकर बस गए थे। विराट के पिता दिवंगत प्रेम कोहली की शुरुआती शिक्षा भी कटनी के गुलाबचंद स्कूल में हुई थी। इसके बाद परिवार कटनी से सारंगपुर और फिर व्यापार व आजीविका के सिलसिले में दिल्ली चला गया, जहां विराट कोहली का जन्म हुआ। हालांकि, कटनी से परिवार का रिश्ता आज भी कायम है। विराट के चाचा गिरीश कोहली और चाची आशा कोहली अभी भी कटनी में रहते हैं। आशा कोहली कटनी शहर की महापौर भी रह चुकी हैं। बताया जाता है कि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने से पहले वर्ष 2005 में अपने पैतृक घर कटनी पहुंचे थे। इस तरह कटनी विराट के परिवार की पुरानी जड़ों से जुड़ा अहम शहर है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=viratkohli nis:value=ViratKohli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=Katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cricketnews nis:value=CricketNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
"रात के अंधेरे में पूरे प्रशासन को पैसा देते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता!" बुढार में रात भर बजता है रेत माफिया का डंका; केशौरी कसेड़ नदी से मरजाद घाट पर बेखौफ उत्खनन
बुढार/शहडोल।
दिन के उजाले में खामोशी और सूरज ढलते ही शुरू होता है प्राकृतिक संपदा की खुली लूट का काला खेल! बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले केशौरी ग्राम के कसेड़ नदी और मरजाद घाट पर पूरी वारदात रात के अंधेरे में अंजाम दी जा रही है। 
जब पूरा इलाका सो रहा होता है, तब रेत माफिया की गाड़ियां नदी का सीना चीरने के लिए बेधड़क उतर पड़ती हैं। 
स्थानीय प्रशासन की कथित अनदेखी और पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर माफिया रात भर मिनी ट्रक की मदद से नदी की कोख खोखली करने में जुटे हुए हैं।
👉रात के सन्नाटे में मशीनों की गूंज और चीरता सीना
ग्रामीणों के अनुसार, कसेड़ नदी और मरजाद घाट पर शाम ढलते ही अवैध उत्खनन का तांडव शुरू हो जाता है,जो तड़के सुबह तक बदस्तूर जारी रहता है।
👉अंधेरे का फायदा उठाता माफिया: एनजीटी (NGT) के सख्त निर्देशों और स्थानीय प्रशासन के प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ रेत कारोबारी रात के अंधेरे में नदियों को गहरे जानलेवा गड्ढों में तब्दील कर रहे हैं।
👉जलस्तर पर गहराता खतरा: रात-दिन के इस अंधाधुंध उत्खनन के कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह बुरी तरह बाधित हो रहा है और आसपास का भूजल स्तर तेज़ी से गिरता जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र गंभीर जल संकट के मुहाने पर खड़ा हो गया है।
रात में दौड़ते ओवरलोड वाहन, बुढार पुलिस और खनिज विभाग सुस्त
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बुढार थाना क्षेत्र के इतने करीब रात के सन्नाटे में खुलेआम यह अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है?
👉अंधी बनी नाइटी गश्ती टीम: रेत से लदे अवैध रेत मिनी ट्रक और ट्रैक्टर रात भर मुख्य मार्गों से फर्राटे भरते हैं,लेकिन गश्त का दावा करने वाली पुलिस और खनिज विभाग की नज़र इन पर क्यों नहीं पड़ती?
👉शिकायतों पर सिर्फ खानापूर्ति: ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि रात में जारी इस लूट की बार-बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ नाममात्र की कागजी खानापूर्ति की जाती है, जिससे माफियाओं के हौसले आसमान छू रहे हैं।
👉खस्ताहाल सड़कें और हादसों का रात भर बना साया
रात के अंधेरे में तेज़ रफ्तार और बिना लाइट/ओवरलोड दौड़ते इन रेत के ट्रकों-ट्रैक्टरों के कारण केशौरी और मरजाद आसपास की ग्रामीण सड़कों की हालत पूरी तरह बदतर हो चुकी है। 
रात के समय इन सड़कों पर से गुजरना राहगीरों और ग्रामीणों के लिए सीधे मौत को दावत देने जैसा हो गया है।
👉माफिया का सीधा तमाचा: "हम रात में प्रशासन को पैसा देते हैं, कर्मचारी आकर मिलते हैं गले!"
इस काले कारोबार का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया, जब टोकने पर रेत कारोबारी बेधड़क बोले—
"हम पूरे पुलिसिया तंत्र और पूरे प्रशासन को पैसा देते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता! 
रात के अंधेरे में जिम्मेदार अधिकारियों के कर्मचारी खुद आकर हमसे गले मिलते हैं।"
👉माफिया के इस सनसनीखेज बयान ने साफ कर दिया है कि बुढार क्षेत्र में कानून का खौफ खत्म हो चुका है और खाकी की मिलीभगत से ही रात के सन्नाटे में यह लूट का खेल फल-फूल रहा है।
👉विशेष खुलासे की तैयारी — शेष अगले अंक में:
रात के अंधेरे में कौन-कौन से जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस अवैध खनन के खेल में शामिल होते हैं?
 किसकी कितनी मिनी ट्रक (कट-मनी) तय है, किस माध्यम से रात में कितनी रकम ली जाती है और कौन से अफसर इस काले धंधे को शह दे रहे हैं—अगले अंक में सभी के नाम, वसूली की रकम और हिस्सेदारी के पक्के सबूतों के साथ बड़ा पर्दाफाश! देखते रहिए...
छुहिया घाटी में फिल्मी स्टाइल में वारदात: 4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने उड़ीसा पुलिस पर किया हमला, AK-47 से लैस गार्ड्स की आंखों में झोंका स्प्रे, NDPS आरोपी को छुड़ा ले गए
सीधी/रीवा। रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब फिल्मी अंदाज में आए बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। 4 लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए करीब एक दर्जन बदमाशों ने न सिर्फ पुलिस की गाड़ी को घेरा, बल्कि एके-47 (AK-47) जैसे आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस टीम की आंखों में मिर्च/पेपर स्प्रे डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन बार फायरिंग की और बेसबॉल बैट से हमला कर एनडीपीएस (NDPS) मामले के मुख्य आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए।
पेशी के लिए रीवा ला रही थी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। दोपहर करीब 12 बजे जब पुलिस का वाहन छुहिया घाटी (रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र) से गुजर रहा था, तभी घात लगाए बदमाशों ने चार गाड़ियों से पुलिस वैन को ओवरटेक कर घेर लिया।
स्प्रे डालकर पुलिस को किया अपाहिज, बरसाए बेसबॉल बैट
इस सुनसनीखेज वारदात में बदमाशों की सोची-समझी प्लानिंग सामने आई है। पुलिस टीम में कुल आठ जवान शामिल थे, जो एके-47 और पिस्टल जैसे अत्याधुनिक सरकारी हथियारों से लैस थे। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते या जवाबी कार्रवाई करते, इससे पहले बदमाशों ने उनके चेहरे पर तीखा स्प्रे (मिर्च या पेपर स्प्रे) डाल दिया। आंखों में जलन के कारण पुलिसकर्मी पूरी तरह असहाय हो गए। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने वाहन के शीशे तोड़े, बेसबॉल बैट से हमला किया और दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद वे आदित्य मिश्रा को अपने साथ गाड़ियों में बैठाकर रफूचक्कर हो गए।
मैहर की तरफ भागे आरोपी, तीन जिलों में हाई अलर्ट
दुस्साहसिक वारदात की खबर मिलते ही सीधी पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कोरी तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। रीवा और सीधी जिले के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। प्राथमिक इनपुट्स के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की ओर भागती देखी गई हैं। घटना के बाद रीवा, सीधी और मैहर जिलों की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। टोल प्लाजा और मुख्य मार्गों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सुरक्षा पर बड़े सवाल
हथियारों से लैस 8 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी बदमाशों का इतनी आसानी से आरोपी को छुड़ा ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, इस हमले में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर गोली लगने की सूचना नहीं है, लेकिन मारपीट में कुछ को मामूली चोटें आई हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने ओडिशा पुलिस के समन्वय के साथ आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
🚨 कुर्की की कार्रवाई के बीच बड़ा ट्विस्ट!
8 साल पुराना लोन विवाद मौके पर सुलझा, ₹1.19 लाख में हुआ फाइनल सेटलमेंट
अनूपपुर। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के करीब 8 साल पुराने लोन मामले में मंगलवार को न्यायालयीन कुर्की की कार्रवाई के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया, जब कुर्की टीम के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही समझौता हो गया। न्यायालय के आदेश पर अमीन और पुलिस बल की टीम ऋणी के घर-दुकान पहुंची थी। घरेलू सामान की कुर्की की कार्रवाई से पहले कंपनी के अधिवक्ता नीरज नायक ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान का रास्ता निकाला।

💰 ऋणी अमित गुप्ता ने ₹1 लाख 19 हजार की एकमुश्त राशि जमा की, जिसके बाद कंपनी ने मामले का फाइनल सेटलमेंट कर दिया। बताया गया कि मामला वर्ष 2016 में लिए गए करीब ₹2.10 लाख के वाहन ऋण से जुड़ा था। लंबे समय से बकाया राशि का निपटारा नहीं होने के बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा था।

⚖️ कुर्की की नौबत आने से पहले समझौता होने से घरेलू सामान जब्त करने की कार्रवाई टल गई और करीब 8 साल पुराने विवाद का मौके पर ही पटाक्षेप हो गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppurnews nis:value=AnuppurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=Anuppur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shriramfinance nis:value=ShriramFinance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=settlement nis:value=Settlement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=courtaction nis:value=CourtAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajexpress nis:value=RajExpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर शहडोल पुलिस की कार्रवाई।
प्रधान आरक्षक 677 सुभाष महोविया को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना पपौंध से संबद्ध किया गया।
शहडोल 
हरियाली और रंग-बिरंगे फूलों से सजा ये खूबसूरत घर पहली नज़र में ही मन मोह लेता है। 🌸🌺
कुदरत के बीच खूबसूरती की एक प्यारी तस्वीर। ❤️
भगवान चोर पागल 
बुढ़ार में गली में घूमने वाला पागल कितनी चालाकी से दीवार की ग्रिल फांदकर अंदर से भगवान की फोटो चुरा ले गया 😀