कुलपहाड़: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे से बचकर महोबा पहुंचे यात्रियों ने सुनाई आपबीती, कुलपहाड़ तहसील के थे 4 यात्री
दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा आ रही राज कल्पना ट्रेवल्स की डबल डेकर बस मंगलवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। बस में आग लगने के बाद देखते ही देखते वह आग के गोले में तब्दील हो गई। हादसे में बस सवार नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।हादसे से बचकर कुलपहाड़ पहुंचे यात्री।