डुमरिया: नक्सल प्रभावित डुमरिया के सुमित कुमार का भारतीय सेना में चयन, गांव में जश्न
Dumaria, Gaya | May 31, 2026 गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड के सूजी गांव निवासी सुमित कुमार का भारतीय सेना में चयन होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। गांव के पहले युवक के रूप में सेना में चयनित होने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाइयां बांटी। सीमित संसाधनों के बावजूद सुमित ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों