उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जी के संयोजकतत्व में 17 से 19 नवंबर 2026 में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम / हनुमंत कथा का दिव्य और भव्य आयोजन होने जा रहा है। 20 नवंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का दिव्य दरबार सजेगा, जिसके लिए महीनों से कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर तैयारियाँ किया जा रहा है। इसी क्रम में जनसत्ता दल परिवार के प्रमुख सदस्य एमएलसी श्री अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने रानीगंज तहसील के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और कथा का निमंत्रण दिया और सभी से कथा में पहुंचने का आग्रह किया, इसके साथ ही गौरा और शिवगढ़ सहित सुवंसा में पंचायत प्रतिनिधियों और रानीगंज नगर पंचायत के सवैया में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री देवेश प्रताप सिंह के आवास पर जुटे सभ्रांत और गणमान्य लोगो से कथा में पहुँचने की अपील की।