प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 147 गुम मोबाइल फोन, पुलिस अधीक्षक महोदय ने वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द।
➡️ तकनीक के दम पर मिली बड़ी सफलता, प्रतापगढ़ पुलिस ने लौटाई 147 परिवारों की मुस्कान।
➡️ अप्रैल माह की 40वीं रैंक से सितम्बर माह की 5वीं रैंक तक कुल 35 पायदान की उल्लेखनीय छलांग लगाते हुए सितम्बर माह में पोर्टल पर जेनरेट हुई ट्रेसबिलिटी के सापेक्ष 85% मोबाइल फोन की रिकवरी प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा की गयी हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार के निर्देशन में प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद प्रतापगढ़ व जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की साइबर टीमों एवं सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए सितम्बर माह में कुल 147 अदद गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹23,52,000/- (तेइस लाख बावन हजार रुपये मात्र) है।