थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा बाइक से स्टंटबाजी करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण-
दिनांक 12.10.2026 को म0उ0नि0 कंचनलता मय हमराह म0आ0 रेनु यादव, म0आ0 मंशा यादव एवं म0आ0 ज्योति के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थीं। इसी दौरान भगवा चुंगी चौराहे पर बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा स्टंटबाजी करते हुए आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी तथा फब्तियां कसने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा आए दिन इस प्रकार की हरकतें की जाती हैं। उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 612/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों अभियुक्त आपस में रिश्तेदार हैं। अभियुक्त दक्ष पाल, अभियुक्त सुभाष पाल के घर आया हुआ था। इसके बाद दोनों भूपियामऊ में शराब पीकर चिलबिला की ओर गए तथा चिलबिला से प्रतापगढ़ की तरफ बाइक से आते समय रास्ते में महिलाओं के प्रति छींटाकशी एवं अश्लील हरकतें करने लगे।
गिरफ्तारी का विवरण-
थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. सुभाष पाल पुत्र दिनेश पाल, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी अकारीपुर भगवतगंज, थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़।
2. दक्ष पाल पुत्र शोभनाथ, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी भवानीगढ़ , थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़।