धौलपुर: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विगत माह पूर्व महिला थाना पर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला थाने पर दर्ज पाॅक्सो एक्ट का आरोपी अपने घर आया है। गठित टीम ने पाॅक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।