धौलपुर: निहालगंज थाना पुलिस ने फायरिंग के प्रकरण के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,कब्जे से अवैध 01 कट्टा 315 बोर बरामद
शहर में स्थित निहालगंज थाना पुलिस ने शहर के इमली वाली गली में 25 फरवरी को हुई फायरिंग के प्रकरण में कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से फायरिंग करने वाले आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा 315 बोर व एक खाली खोखा 315 बोर बरामद किया गया है।