गुना नगर: महावीरपुरा में मकान में चोरी करने के लिए घुसे 4 चोरों में से एक चोर पकड़ाया; किया गया पुलिस के हवाले, 3 अन्य हुए फ़रार
गुना में कोतवाली थाना के महावीर पुरा में मकान में चोरी करने घुसे 4 चोरों में एक को मकान मालिक गोलू चंदेल ने पकड़ लिया। पड़ोसी प्रदीप चंदेल ने 19 अप्रैल को बताया, 19 अप्रैल की सुबह 4 बजे 4 चोर चोरी करने घुसे। एक को रंगे हाथों पकड़ लिया। तीन मौका पाकर भाग गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। चोर ने अपना नाम समीर खान बताया है।