गुना नगर: गुना में मंत्री गोविंद सिंह ने कहा, मेरे प्रभार वाले जिले में माफिया गिरी नहीं चलेगी, दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार
गुना में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गुना में हिंसा को लेकर वायरल वीडियो पर कहा, दिग्विजय सिंह जी के जो वीडियो वायरल होते हैं उनमें सच्चाई नहीं होती। वहीं गुना में माफिया के हावी होने पर कहा, किसी भी माफिया को बक्सा नहीं जाएगा। मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है। मेरे प्रभार वाले जिले में माफिया गिरी तो चलेगी ही नहीं।